WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
खूंटी। झामुमो संयोजक मंडली खूंटी के सदस्यों ने जयपाल सिंह मुंडा चौक बाज़ार टांड़ खूंटी में सदस्यता अभियान चलाया। मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा और खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने भी भाग लिया।
इसके पूर्व खूंटी पहुंचने पर मंत्री चमरा लिंडा ने बिरसा कॉलेज परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की और जयपाल सिंह मुंडा चौक पर जयपाल सिंह मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
झामुमो की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि लगभग दो हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौकेे पर जिला संयोजक मंडली सदस्य मंगन मंजीत तिड़ू, सुशील पाहन, खूंटी प्रखण्ड संयोजक मडली सदस्य और कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।