JPSC: 14वीं जेपीएससी मामले में जेल में बंद आरोपी कोचिंग संचालक रविशंकर कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई विशेष कोर्ट में की गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीआईडी से जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को की जाएगी।
पलामू का रहने वाला है रविशंकर
बता दें कि आरोपी कोचिंग संचालक रविशंकर पलामू का रहने वाला है। सीआईडी की लगातार बढ़ती दबाव के बीच उसने 9 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। ध्यान रहे कि सरेंडर करने से पहले रविशंकर समेत 7 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी की गई थी। पलामू में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी सीआईडी के द्वारा की गई थी। हालांकि लगातार बढ़ते दवाब के बीच उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब कोर्ट में उसने जमानत देने कि गुहार लगाई है।
कथित तौर पर धांधली का है आरोप
बताया यह जा रहा है कि रवि शंकर पर जेपीएससी परीक्षा में कथित तौर पर धांधली की है। उसने अवैध तरीके से कई अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया है। इस मामले में सीआईडी ने अब तक दो दर्जन से अधिक गिरफ्तारी की है। वहीं जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 12आरोपियों के खिलाफ सीआईडी ने कोर्ट के समक्ष चार्जशीट भी दाखिल की है। सीआईडी की चार्जशीट का जिक्र किया जाए तो। यह बताया गया है कि एक संगठित सिंडिकेट के द्वारा एक नेटवर्क चलाया जाता था। जिसमें पैसे लेकर नौकरी दिलाने समेत कई मामले है।
चार्जशीट में यह भी बताय़ा गया है कि जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के आवास से कई ऐसे दस्तावेज बरामद किए गए है। जिसमें अभ्यर्थिय़ों की सूची, किस से कितने पैसे लिए गए है साथ ही कई जानकारियां है। वहीं टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर, श्वेता गुप्ता और अन्य लोगों के चैट्स भी सीआईडी की चार्जशीट में जिक्र किया गया है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








