Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में आज चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) CGL पेपर लीक मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान IG अनूप बिरथरे और SIT टीम भी मौजूद रहे.
इस दौरान राज्य सरकार और हस्तक्षेपकर्ता की ओर से कोर्ट में बहस हुई. वहीं, मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी. बुधवार को प्राथी और हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अदालत में पक्ष रखा गया था. प्राथी के अनुसार, परीक्षा में गेस पेपर के 50% से अधिक सवाल पूछे गए, जिससे पेपर लीक की आशंका बढ़ गई है.
Read more- कलकत्ता हाईकोर्ट ने झारखंड के तीन विधायकों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, जानिए वजह
वहीं, महाधिवक्ता ने बहस में बताया कि, CID जांच में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला जिससे पेपर लीक हुआ है साबित हो. हस्तक्षेपकर्ता ने भी कहा कि यह कोचिंग संस्थानों की साजिश है, जिसने अफवाह फैलाया है. पेपर लीक की शिकायत किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं की है.
मालूम हो कि, JSSC-CGL परीक्षा पिछले साल यानी 2024 में 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिए कई कड़े उपाय अपनाए गए और इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बाधित की गई थी. हालांकि, पेपर लीक की शिकायतें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच CID को सौंप दी थी.
Read more- झारखंड में कमजोर पड़ा चक्रवात ‘मोंथा’, फिर भी मौसम में बदलाव जारी












