शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

JTET Exam 2026: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर परीक्षा, 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, जानें एंट्री टाइम और जरूरी नियम

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में होगी आयोजित, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध।

अक्टूबर 30, 2026
in झारखंड Jharkhand News, करियर
A A
JTET Exam 2026: Examination to be held on November 1 across 986 centers in Jharkhand; prohibitory orders imposed within a 100-meter radius—check entry timings and essential rules.

JTET Exam 2026: Examination to be held on November 1 across 986 centers in Jharkhand; prohibitory orders imposed within a 100-meter radius—check entry timings and essential rules.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। राज्यभर में 1 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। देर से पहुंचने वालों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Table of Contents

Toggle
    • दो पालियों में होगी परीक्षा, जानें प्रवेश का समय
    • परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में रहेगी सख्ती
    • मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाने पर रोक
    • कुछ परीक्षा केंद्रों के नाम बदले, कोड में बदलाव नहीं
    • एडमिट कार्ड में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क
  • JTET 2026: परीक्षा का पूरा शेड्यूल

दो पालियों में होगी परीक्षा, जानें प्रवेश का समय

JTET परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली के लिए सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 9 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी
  • दिल्ली की महारैली में गरजेंगे CM हेमंत सोरेन? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री भी रवाना
  • दिवाली से पहले आम आदमी को तगड़ा झटका! घी-चीनी से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक सब हुआ महंगा, देखें नई रेट लिस्ट
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसमें कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में रहेगी सख्ती

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस क्षेत्र में परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

परीक्षा केंद्रों के आसपास लाठी, घातक हथियार, आग्नेयास्त्र और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर घूमने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाने पर रोक

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच समेत किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा किताब, नोटबुक, कागजात और अन्य अनधिकृत सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी।

अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे मूल वैध फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर परेशानी हो सकती है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

कुछ परीक्षा केंद्रों के नाम बदले, कोड में बदलाव नहीं

झारखंड अकादमिक परिषद ने कुछ परीक्षा केंद्रों के नाम में संशोधन किया है। हालांकि, इन केंद्रों के कोड पहले की तरह ही रहेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज केंद्र का नाम और पूरा पता जांचने की सलाह दी गई है, ताकि गलत केंद्र पर पहुंचने जैसी परेशानी से बचा जा सके।

एडमिट कार्ड में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क

परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी जैक की हेल्पलाइन संख्या 0651-6453344 या टोल-फ्री नंबर 1800-345-6523 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी secretary.jac2003@gmail.com पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी है।

JTET 2026: परीक्षा का पूरा शेड्यूल

पहली पाली (कक्षा 1 से 5): पहली पाली की परीक्षा 1 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश का अंतिम समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

दूसरी पाली (कक्षा 6 से 8): दूसरी पाली की परीक्षा 1 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

जरूरी निर्देश: अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। साथ में एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और मूल वैध फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Rapid-fire shooting at a coal businessman's home in Ranchi; the Rahul Dubey gang has claimed responsibility via a social media post.
करियर

रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी

अक्टूबर 30, 2026
Will CM Hemant Soren thunder at the mega-rally in Delhi? State Congress president and several ministers also depart.
Breaking News

दिल्ली की महारैली में गरजेंगे CM हेमंत सोरेन? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री भी रवाना

अक्टूबर 30, 2026
हजारीबाग में स्कूटी से 4 पिल्लों को ले जाते दो युवक (CCTV फुटेज)
हजारीबाग Hazaribagh

हजारीबाग में 4 कुत्ते के बच्चों को उठा ले गए दो युवक! CCTV में कैद हुई घटना

अक्टूबर 30, 2026
Next Post
हजारीबाग में स्कूटी से 4 पिल्लों को ले जाते दो युवक (CCTV फुटेज)

हजारीबाग में 4 कुत्ते के बच्चों को उठा ले गए दो युवक! CCTV में कैद हुई घटना

Will CM Hemant Soren thunder at the mega-rally in Delhi? State Congress president and several ministers also depart.

दिल्ली की महारैली में गरजेंगे CM हेमंत सोरेन? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री भी रवाना

Rapid-fire shooting at a coal businessman's home in Ranchi; the Rahul Dubey gang has claimed responsibility via a social media post.

रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी

अक्टूबर 30, 2026

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बाढ़, बंगाल-असम में हाई अलर्ट

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मान्यता

दिल्ली की महारैली में गरजेंगे CM हेमंत सोरेन? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री भी रवाना

हजारीबाग में 4 कुत्ते के बच्चों को उठा ले गए दो युवक! CCTV में कैद हुई घटना

JTET Exam 2026: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर परीक्षा, 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, जानें एंट्री टाइम और जरूरी नियम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts