Khunti News: खूंटी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायन-बिसाही के शक में एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत के कातुब गांव का है। यहां गुईया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन पर उनके ही भतीजों ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Khunti News: करंज तोड़ने को लेकर मामूली विवाद में मारपीट
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को करंज तोड़ने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। लेकिन असल वजह कुछ और ही थी। गुईया पाहन के मुताबिक, उनके बड़े भाई की पत्नी अक्सर बीमार रहती हैं, जिसका जिम्मेदार उनके भतीजे कुंवर पाहन और हंगीरा पाहन उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को मानते थे। भतीजों को शक था कि उनकी चाची ‘डायन’ है।
Khunti News: महिला की हालत गंभीर
इसी प्रतिशोध में बुधवार रात करीब 9 बजे दोनों भतीजों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। सिनी पहनाईन के सिर पर टांगी से गहरा वार किया गया है, जिससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर झारखंड में जड़ जमाए अंधविश्वास की भयावह तस्वीर पेश कर दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








