Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 5 जून यानी आज राम दरबार और परिसर के सात अन्य मंदिरों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मंदिर की पहली मंजिल पर प्राण प्रतिष्ठा की विधि सम्पन्न हुई. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना कर इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया.
राम मंदिर को इस भव्य अवसर पर अत्यंत सुंदर और भव्य रूप में सजाया गया था. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अनुष्ठान को देखने अयोध्या पहुंच गए. राम दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी और भगवान हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित की गईं. कुल 101 वैदिक आचार्यों ने इस प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लिया.
read more – Big Breaking: विवादों के बीच सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आज
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मंदिर परिसर में इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत संबंधित अधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है और आधुनिक तकनीक तथा उपकरणों से मंदिर की निगरानी की जा रही है. एटीएस, सीआपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवानों की विशेष तैनाती की गई है ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.
read more- आदिवासी बंद से रांची में यात्री हुए परेशान, गंतव्य तक पहुंचना बना चुनौती
महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि यह समारोह प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को और मजबूत करने वाला है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर का यह आयोजन इतिहास रच रहा है.
देखें वीडियो:













