Kodarma: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य औऱ कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कोडरमा में कई जगहों पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोडरमा में फोरलेन सड़क की गुणवत्ता और रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क धंसने, सड़क निर्माण में लापरवाही और विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर गहरी चिंता जताई है। इस मामले में उन्होंने केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की कड़ी आलोचना की है।
जनता के पैसों को पानी में बहा रही सरकार
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का बयान था कि पैसों की कोई कमी नही, लेकिन जनता के पैसों को पानी मे बहाना नही चाहिए। क्योंकि जिस बरही से जेजे कॉलेज तक फोरलेन सड़क बनीं है,वो सड़क टूट रही है।सड़क के निर्माण में घोर लापरवाही बरती गई है।कई जगहों पर डिवाइडर नही है। कोडरमा में एनएचएआई के बरही से जेजे कॉलेज तक सड़क का उद्धघाटन को 6 माह से भी कम हुआ है,लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है। झुमरीतिलैया के बाईपास में रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क धंस गयी है। उन्होंने स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री को कोडरमा के जनमुद्दे से कोई सरोकार नही रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोडरमा के जनप्रतिनिधि श्मशान घाट की जमीन दखल करने और रोजी रोजगार को बंद कराने में लगे है। जनता के जनमुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाने की इन्हें फुरसत नही है। उन्होंने कहा कि सालों से दूसरे चरण के तहत जेजे कॉलेज से रजौली तक फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में डाल कर रखा गया।इस मुद्दे पर संसद में आवाज़ नही उठी,क्योकि फोरलेन सड़क को प्रभावशाली लोग खींचतान कर मनमुताबिक क्षेत्र से ले जाने के फिराक में थे।
घुसपैठ के मुद्दे से जनता को बांटने का काम कर रही सरकार
यादव ने कहा कि मामले में अब माननीय हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया के बाहर से ही फोरलेन जाएगी।उन्होंने कहा कि जेजे कॉलेज से रजौली तक शीघ्र फोर लेन सड़क बनें,इसके लिए माननीय हाई कोर्ट की पहल सराहनीय है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठ का मुद्दा लाकर जनमुद्दे के सवाल से जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही।जबकि सच्चाई ये है कि 11 साल से देश का बॉर्डर की सुरक्षा संभालने का जिम्मेवारी भाजपा सरकार के अधीन है।फिर घुसपैठ कैसे हो रहा।भाजपा राज में बॉर्डर लांघ कर घुसपैठ हो रहा तो, ये भाजपा के लिए शर्म की बात है।उन्होंने कहा कि घुसपैठ का मुद्दा महज भाजपा का जुमलेबाजी है।












