Dry Day In Jharkhand: गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को पूरे झारखंड में सभी शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने इस दिन को ड्राई डे घोषित किया है।
पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
इस दिन सभी खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, माइक्रो ब्रिवरी सहित झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें और कैंटीन परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे. जिला प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान अगर कोई भी शराब दुकान, बार, रेस्तरां, क्लब समेत अन्य जगहों पर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री करते हुए पाये जाने पर, उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
इस दिन की जाती है शराबबंदी
बता दें देशभर में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहारों के दौरान सम्मान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए शराब की बिक्री बंद की जाती है।












