LPG eKYC Update: अगर आपके घर में गैस सिलेंडर आता है, तो यह खबर आपके काम की है। गैस कंपनियों ने अब सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जरूरी कर दिया है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि गैस का इस्तेमाल सही लोगों तक हो रहा है या नहीं।
Read More- Israel Iran War: मैं जिंदा हूं-मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने किया बड़ा खुलासा!
LPG eKYC Update: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें e-KYC
सीधी बात करें तो अगर आपने समय रहते e-KYC नहीं कराया, तो आगे चलकर गैस मिलने में दिक्कत हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर बैठे ही अपने मोबाइल से यह काम निपटा सकते हैं।
Read More- Koderma News: नकली पुलिस बनकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
LPG eKYC Update: नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर भी करा सकते हैं केवाईसी
इसके लिए सबसे पहले गैस कंपनी की ऐप और Aadhaar FaceRD डाउनलोड करें। फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप के सर्विस सेक्शन में जाकर e-KYC ऑप्शन चुनें और आगे बढ़ें।
Read More- Ranchi Breaking : धुर्वा डैम से बीआईटी मेसरा की छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी
इसके बाद आपके फोन का कैमरा आपके चेहरे को स्कैन करेगा-बस हल्की सी मूवमेंट, जैसे पलक झपकाना, करना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी डिटेल दिखेगी, जिसे सबमिट करते ही काम खत्म।अगर मोबाइल से नहीं करना चाहते, तो नजदीकी गैस एजेंसी जाकर भी यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।











