Jharkhand: गुरुवार शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत स्थित “मिनी गोवा” (मयूराक्षी नदी) में नहाने गए चार छात्र अचानक लापता हो गए। कयास लगाया जा रहा है कि चारों नदी की तेज धार में बह गए हैं। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, जिला स्कूल के छात्र आर्यन कुमार, हर्ष, कृष्ण सिंह और एक अन्य साथी गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नदी में नहाने गए थे।
लेकिन शाम सात बजे तक जब कोई घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। घर वालों ने रातभर बच्चों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह शुरू हुई पुलिस की खोज
शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही जामा और मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान नदी किनारे से एक लड़के का कपड़ा और चप्पल बरामद किया।
परिजनों का दर्द
लापता छात्रों में एक का नाम आर्यन कुमार है, जो एसपी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. कलानंद ठाकुर का बेटा है।
पिता ने बताया—“बेटा दोस्तों के साथ मिनी गोवा घूमने गया था। देर शाम तक जब घर नहीं आया तो चिंता बढ़ी। सुबह उसका कपड़ा और चप्पल मिला है।”
हादसे के बाद हड़कंप
- चारों छात्र जिला स्कूल के दोस्त बताए जा रहे हैं।
- परिजन नदी किनारे बैठे हुए हैं और पुलिस लगातार शव की तलाश में जुटी हुई है।
- घटना से इलाके में माहौल गमगीन है।












