KhabarMantra: उत्तरकाशी से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. ये दुर्घटना गुरुवार को गंगानी में भागीरथी नदी के पास हुआ है. बताया जा रहा है हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था और उसमे सात लोग सवार थे. हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था. मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पे अहुंच गई , और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. प्रशासन ने बताया की 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थी और इसके पायलट कैप्टेन रॉबिन सिंह थे. जानकारी मिली है की हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों के साथ देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से उड़ान भरी थी .इन्हें गंगोत्री धाम जाना था.
गढ़वाल डिवीजन कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हादसे की पुष्टि की है. यह घटना सीमावर्ती उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास हुई. पांडे के अनुसार, जैसे ही दुर्घटना की खबर अधिकारियों तक पहुंची, राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया. दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. उन्होंने कहा, “मैंने प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने और दुर्घटना की जांच करने का निर्देश दिया है.”













