KhabarMantra: रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे
खरगे ने अपने संबोधन में 22 तारीख को हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान गई. उन्होंने सरकार की इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर सवाल उठाए और दावा किया कि हमले से तीन दिन पहले पीएम मोदी को खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके चलते उन्होंने कश्मीर दौरा रद्द कर दिया.
रैली में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और कई मंत्री, विधायक, सांसद भी शामिल हुए.
रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित की गई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई गई.












