रांची-झारखंड में अगले 72 घंटे तक मौसम का मिजाज काफी दिलचस्प रहेगा। अनुमान है कि इस दौरान आंधी-तूफान और बारिश के साथ गरज और वज्रपात हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, झारखंड में 22 अप्रैल तक मौसम का रंग बदलता रहेगा। इस अवधि में झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है। बुधवार को जैसा मौसम रहा, गुरुवार (17 अप्रैल) को भी वही परिदृश्य दोहराया जा सकता है। राज्य के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश के दौरान मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में आंधी, तूफान और बारिश देखी गई। सबसे ज्यादा बारिश खूंटी जिले में दर्ज की गई, जहां 42 मिमी पानी बरसा। डाल्टनगंज में उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और धनबाद में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झारखण्ड में आज सुबह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26 डिग्री जैसा महसूस हो सकता है.
झारखण्ड में आज दोपहर के समय तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा .
झारखण्ड में शाम के समय तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जायेगा . बारिश की सम्भावना 0 प्रतिशत है.
झारखण्ड में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा.






