Dhanbad: शनिवार को महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरूंगिया के पास खनन पदाधिकारी विनोद बिहारी प्रमाणिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। पकड़े गए ट्रैक्टरों को महुदा थाना लाया गया है, जहां मामले को लेकर थाना में लिखित शिकायत दी गई है।
थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 100-100 सेफ्टी बालू लोड था। मामले में ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि महुदा थाना क्षेत्र के दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट और लोहापीटी के डोंगा घाट से प्रतिदिन सौ से अधिक ट्रैक्टरों में बालू की अवैध ढुलाई की जाती है। लगातार शिकायतों के बाद खनन विभाग ने यह कार्रवाई की है।












