Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
नूतन कुमारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान ना सिर्फ पुलिस की बर्बरता की शिकार हुई, बल्कि वो पैलेट गन का भी निशाना बनीं। पेपर लीक मामले में देश भर के युवाओं की एकजुटता की बदौलत एक बड़ी जीत मिली है , पर अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
152 पेपर लीक इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नूतन कुमारी की जुबानी प्रदर्शन के क्रम में पुलिस के द्वारा लड़कियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली। मंत्री ने कहा है कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं की पीड़ा और सालों की मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया। 152 पेपर लीक इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। Read More- कोडरमा में महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्करयुवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार
युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार आगे भी मुँह तोड़ जवाब देने के लिए सजग रहना होगा। देश के छात्र-नौजवानों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और पार्टी के दूसरे साथी मौजूद थे। Read More- ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर उर्फ सागर उर्फ भास्कर समेत 4 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










