Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस का जिला स्तर पर संविधान बचाओ रैली का दौर जारी है. इसी कड़ी में खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा डाक बंगला परिसर में संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया और उसके बाद शहर में रैली निकाली गई .
read more- रांची में 24 घंटे रहेगी बिजली! मॉनसून से पहले तैयारियों में जुटा बिजली विभाग
धर्म के नाम पर देश बाट रही मोदी सरकार- शिल्पी नेहा तिर्की
संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए राज्य की कृषि मंत्री सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विश्व भर में जिस देश के लोकतंत्र की दुहाई दी जाती थी, आज उस देश का संविधान खतरे में है. केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार अपनी राजनीती मजबूत करने के लिए देश वासियों को धर्म के आधार पर अलग कर रही है. हमारे देश के सभी हिन्दू इसाई और मुसलमानों के बिच में फूट दाल कर मोदी सरकार अपना राज चलाना चाहती है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि खुद को हिंदू समाज का ठेकेदार बताने वालों को बताना चाहिए कि पहलगाम में धर्म पूछ कर निर्दोषों को जब मारा गया, तब हाफ पेंट और टोपी वाले कहां थे. भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम और शौर्य को भूल कर, बीजेपी के लोग ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर आज राजनीति करने में जुट गए है. उन्होंने कहा कि देश को सबसे बड़ा खतरा RSS की विचारधारा और बीजेपी से है.
read more- देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, 10 दिन में 15 गुना बढ़े मरीज
बंधू तिर्की ने बताया संविधान का महत्त्व
आगे, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि 6 मई से रांची में संविधान बचाओ रैली से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और हमें संविधान बचाना क्यों जरूरी है इसे समझना होगा. आगे उन्होंने संविधान का महत्त्व बताते हुआ कहा कि हमारा देश संविधान से चलता है. संविधान के तहत ही हमें भाषा का अधिकार मिलता है.












