JamtaraNews: नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह पंचायत के मदनाडीह निवासी एक किसान ने 3 एकड़ पथरीली बंजर जमीन में आम बागवानी लगाकर मिसाल पेश किया। किसान भीम राय ने रोजगार सेवक से प्रेरित होकर वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत एक एकड़ में आम बागवानी लगाई। जिसमे सैकडों आम के पौधे लगाए। पौधे में सिंचाई के लिए मनरेगा से कुआं का निर्माण कर उसी से सिंचाई करने लगे। कुछ ही महीनों में लगाए गए सभी आम के पौधे लग गए। जिसके बाद उन्हें उम्मीद बढ़ गई की इस बंजर जमीन में आम की बागवानी लगाने से आगे आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छा होगा। जिसके बाद वे तीन एकड़ और जमीन में मनरेगा के जरिए आम के पौधे लगाए। 3 एकड़ पथरीली जमीन पर विभिन्न प्रजाति के लगभग 400 आम के पौधे लगाए थे। जो आज सभी आम के पेड़ फल दे रहे हैं। वही पेड़ की बीच मे बचे जमीनों से सब्जी उगा कर बिक्री कर किसान भीम राय अच्छी खासी इनकम भी कर रहे है।
Read more- झारखंड में 134 असिस्टेंट पब्लिक प्रोसेक्युटर (APP) पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जून से शुरू
आम की अच्छी पैदावार को देख किसान भीम राय ने एक एकड़ अन्य जमीन पर मनरेगा के तहत आम बागवानी लगाए है। उनका प्रयास है कि लगभग 10 एकड़ में वह आम तथा अन्य फलों का बागवानी तैयार करें। यही नहीं आसपास के किसानों को भी आम की बागवानी करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बीते कुछ सालों से किसान कमाई के लिए पलायन कर रहे थे। वही बीपीओ करुणा कुमारी मंडल ने बताया कि भीम राय के आम बगावनी और मनरेगा द्वारा मिला सिचांई कूप से सब्जी के खेती कर लाखो रुपया सलाना काम रहे है।इससे आसपास के किसान प्रेरित हुआ है। ग्रामीण इसकी इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए बंजर जमीन पर फलदार वृक्ष लगाने का निर्णय लिया। इस निर्णय को साकार करने में परिवार के सभी सदस्यों ने जी-जान से सहयोग किया है। पूरे नारायणपुर में भीम राय की बागवानी लोगो के लिए प्रेरणादायक है। कुछ ही सालों मे यही लगाए गए आम के पेड़ लाखों रुपये की कमाई देने लगेगी। जरूरत इस बात की है कि ऐसे किसानों से सीख लेकर अन्य लोग भी इसी प्रकार आम बागवानी करें ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके और लोग आत्मनिर्भर बन सके।












