Jharkhand News: झारखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। पूरे राज्य में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
12 से 14 सितंबर तक तेज हवा और वज्रपात का खतरा
12, 13 और 14 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।
read more- Gold Rate Today: गिरा सोने-चांदी का भाव, खरीदारों के लिए मौका!
15 सितंबर: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 15 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और आसपास के मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
राजधानी रांची और जमशेदपुर में भी झमाझम बारिश
गुरुवार को रांची में दोपहर के बाद तेज बारिश हुई। सुबह से ही बादल और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। लेकिन दोपहर के बाद आसमान पर बादलों का डेरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जमशेदपुर में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला।
read more- वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बने माता-पिता, घर आया नन्हा राजकुमार!
ढालभूमगढ़ में सबसे ज़्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 58.4 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के ढालभूमगढ़ में रिकॉर्ड की गई।












