Ranchi: भारत में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसे लास वेगास में गिरफ्तार किया। उसके साथ एक अन्य भगोड़े आरोपी नीरज फरीदपुरिया को भी पकड़े जाने की जानकारी है। हालांकि, गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी समेत 30 से अधिक मामले दर्ज
हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव का रहने वाला 24 वर्षीय हिमांशु भाऊ दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में कई आपराधिक मामलों में वांछित बताया जाता है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी समेत 30 से अधिक मामले दर्ज होने की बात कही गई है। हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इंटरपोल ने 2023 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
24 घंटे में तीन हत्याओं के बाद चर्चा में आया
हिमांशु भाऊ का नाम 2022 में हरियाणा में 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं के बाद प्रमुखता से सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने 17 साल की उम्र में जबरन वसूली के जरिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था। बाद में उस पर अपना गिरोह बनाकर कारोबारियों और शराब ठेकेदारों से रंगदारी मांगने के आरोप लगे।
उसके गिरोह का नाम 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी में भी सामने आया था। दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग आउटलेट पर हत्या और कार शोरूम पर गोलीबारी जैसी घटनाओं में भी गिरोह का नाम जुड़ा है।
पलामू सहिया हत्याकांड मामले का खुलासा-प्रिंस खान गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
कई एजेंसियां कर रही थीं तलाश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा पुलिस की टीमों ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिका में उसके ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद अमेरिकी एजेंसियों को जानकारी दी गई।
जहां भी दफनाना साथ दफनाना-प्रेमी जोड़े ने स्टेटस लगाया, रेलवे पटरी पर मिला दोनों का शव
अब भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया और आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









