मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज, 6 मई 2025 को घोषित किया गया. रिजल्ट की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की. इस साल 10वीं और 12वीं में लड़कों को पीछे छोड़ लड़कियों ने बाजी मारी. बता दें 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. उन्हें 500 में 500 नंबर मिले हैं. वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सतना जिले की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 मार्क्स लाकर टॉप किया.
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करनी होगी.
पिछली वर्ष की सफलता दर
- कक्षा 10वीं (2024): 58.10%
- कक्षा 12वीं (2024): 64.49%
इस वर्ष की सफलता दर
- कक्षा 10वीं (2025): 42 %
- कक्षा 12वीं (2025): 48 %
रिजल्ट के बाद क्या करें?
यदि कोई छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट है, तो वह Revaluation के लिए आवेदन कर सकता है. जो छात्र एक या अधिक विषयों में फैल होते हैं, उन्हें जून या जुलाई में आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.













