चतरा। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सांसद ने सर्वप्रथम गिद्धौर के पर्यटन स्थल बल बल पहुंचे। वे प्राचीन मां बागेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे पत्थलगडा के मेराल गांव पहुंचे। वे विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोपे का दौरा कर विद्यालय की स्थिति को परखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं को लेकर सांसद श्री सिंह नावाटांड, बिरहु और शिला गांव भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। लोगों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियां प्रमुख रहीं। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को जल्द से जल्द संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य है और वे क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, बिन्देश्वरी यादव, ईचाक मुखिया सुरेश कुमार महतो, श्रीकांत बाबू , अशोक वर्मा सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद थे।