Ranchi: झारखंड में सबसे कम उम्र की महिला मुखिया का दो दिनों बाद सुराग मिल गया है। बोकारो पुलिस और रांची पुलिस के सहयोग से मुखिया को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। फिलहाल रांची पुलिस और बोकारो पुलिस की टीम मुखिया को लेकर बोकारो गई है। जहां बोकारो कि पुलिस मुखिया से पूछताछ करेगी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
2 अक्टूबर को मुखिया हुई थी लापता
ध्यान रहे कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता थी। परिवार के सदस्यों का कहना था कि सपना को आखिरी बार गांधी जयंती समारोह में भाग लेने के बाद वापस आते समय देखा गया था, जिसके बाद वह घर लौटीं और फिर से निकल पड़ीं लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं। लापता होने के बाद से ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय नेताओं में भी दहशत और चिंता फैल गई थी। मुखिया के परिवार के सदस्यों ने गोमिया पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया था। लेकिन आखिर कार पुलिस ने इन्हे बरामद कर लिया है। बता दें कि 2 अक्टूबर को मुखिया लापता हुई थी।







