Friday, March 6, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

मुंबई 2006 ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 आरोपियों को किया बरी, कहा…

July 21, 2025
in Breaking News, देश
A A
मुंबई 2006 ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 आरोपियों को किया बरी, सबूतों की कमी बताई
Share on FacebookShare on Twitter

National News– देश को दहला देने वाले मुंबई लोकल ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस 2006 में बड़ा फैसला आया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार (21 जुलाई 2025) को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन (सरकारी पक्ष) आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने में नाकाम रहा, इसलिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, “यह मानना कठिन है कि जिन आरोपियों को दोषी ठहराया गया था, उन्होंने वास्तव में यह अपराध किया है. इसलिए, उन्हें सभी आरोपों से बरी किया जाता है.” अदालत ने यह भी कहा कि अगर आरोपी किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाए.

read more- ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में घमासान: खड़गे का हमला, नड्डा बोले- चर्चा से नहीं भागेगी सरकार

Related Post

India beat England by seven runs to reach the final of the T20 World Cup

भारत T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, सात रन से इंग्लैंड को हराया

March 6, 2026
Big Breaking: संजू सैमसन ने मचाया गदर, इग्लैंड को 254 रनों का मुश्किल लक्ष्य

Big Breaking: संजू सैमसन ने मचाया गदर, इग्लैंड को 254 रनों का मुश्किल लक्ष्य

March 5, 2026
Breaking News: इग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत को पहला झटका

Breaking News: इग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत को पहला झटका

March 5, 2026
MS Dhoni fined for over-speeding on the roads of Ranchi, traffic police issued a challan

MS Dhoni Over-speeding Fine: रांची की सड़कों पर धोनी को भारी पड़ी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

March 5, 2026

क्या हुआ था 11 जुलाई 2006 को?

11 जुलाई 2006 को शाम 6:24 से 6:35 बजे के बीच मुंबई के वेस्टर्न रेलवे की 7 लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास कोचों में सिलसिलेवार धमाके हुए थे. इन ब्लास्ट्स में 189 लोगों की मौत हुई थी और 824 से अधिक यात्री घायल हुए थे. धमाकों में प्रेशर कुकर बम का इस्तेमाल हुआ था, जिनमें RDX, अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और लोहे की कीलें भरी गई थीं. ब्लास्ट्स खार, बांद्रा, माहिम, माटुंगा, जोगेश्वरी, बोरीवली और मीरा रोड रेलवे स्टेशनों के आसपास हुए थे.

धमाकों की साजिश और लश्कर-ए-तैयबा का कनेक्शन

मुंबई पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, इस हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आज़म चीमा ने रची थी. मार्च 2006 में पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर और सिमी के नेताओं की एक बैठक हुई थी. इसके बाद 50 युवकों को बम बनाने और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी.

12 में से एक आरोपी की हो चुकी है मौत

हाईकोर्ट ने जिन 12 आरोपियों को बरी किया, उनमें से एक कमाल अहमद अंसारी की 2021 में कोविड से मौत हो चुकी है. बाकी आरोपी ये हैं:

  • तनवीर अहमद अंसारी
  • मोहम्मद फैजल शेख
  • एहतेशाम सिद्दीकी
  • मोहम्मद माजिद शफी
  • शेख आलम शेख
  • मोहम्मद साजिद अंसारी
  • मुजम्मिल शेख
  • सोहेल मेहमूद शेख
  • जामिर अहमद शेख
  • नावीद हुसैन खान
  • आसिफ खान

अब आगे क्या होगा?

कानून के अनुसार, यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के लिए खुला है. सुप्रीम कोर्ट के वकील आशीष पांडे के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की जा सकती है. यदि याचिका मंजूर होती है, तो हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा की जाएगी. यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है और अंतिम निर्णय आने में समय लग सकता है.

read more- रांची एयरपोर्ट में बड़ा हादसा टला, बारिश से गिरी दीवार; बाल-बाल बचे यात्री

 

Related Posts

India beat England by seven runs to reach the final of the T20 World Cup
Breaking News

भारत T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, सात रन से इंग्लैंड को हराया

March 6, 2026
Big Breaking: संजू सैमसन ने मचाया गदर, इग्लैंड को 254 रनों का मुश्किल लक्ष्य
Breaking News

Big Breaking: संजू सैमसन ने मचाया गदर, इग्लैंड को 254 रनों का मुश्किल लक्ष्य

March 5, 2026
Breaking News: इग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत को पहला झटका
Breaking News

Breaking News: इग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत को पहला झटका

March 5, 2026
Next Post
From viral to cinema - Monalisa's glamorous entry...see the first look

वायरल से सिनेमा तक – Monalisa की ग्लैमरस एंट्री..देखिये फर्स्ट लुक

Two members of the gang involved in recce theft arrested, police recovered jewellery and electronic goods

रेकी कर चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

India beat England by seven runs to reach the final of the T20 World Cup

भारत T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, सात रन से इंग्लैंड को हराया

March 6, 2026

Big Breaking: संजू सैमसन ने मचाया गदर, इग्लैंड को 254 रनों का मुश्किल लक्ष्य

झारखंडी संस्कृति का रंग-बाहा पर्व मनाने सपरिवार पैतृक गांव नेमरा पहुंचे CM Hemant Soren

Breaking News: इग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत को पहला झटका

Palamu News: शराब पीने को पैसे नहीं दिये तो कर दी हत्या, मामले का सनसनीखेज खुलासा

Bihar Politics: बिहार की सियासत में घमासान: झामुमो और राजद का भाजपा पर हमला, बोले— Nitish Kumar को कुर्सी से हटाने की रची गई साजिश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra