Dhanbad: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध स्थित आमटांड़ बस्ती में लिलोरी स्थान पर पूजा-पाठ कराने वाले मुन्ना पंडित की हत्या कर दी गई। गुरुवार को उनका लहूलुहान शव घर के अंदर से बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
तार कसकर गला घोंटने की आशंका
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि अपराधियों ने मुन्ना पंडित के गले में तार कसकर उनका गला घोंटा। इसके बाद उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से बस्ती के लोगों में भय और शोक का माहौल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









