जयनगर (कोडरमा)। प्रखंड अंतर्गत सतडीहा में इंडिया महागठबंधन की बैठक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में की गयी। बैठक का संचालन मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने किया। बैठक में जैन संपर्क अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। वहीं घर-घर पहुंच कर चुनाव चिन्ह बतावें घर घर का नारा झंडे में तीन तारा लोगों को बढ़ाकर महागठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को विजय बनाने का अपील करें और अभियान को तेज करें।
गांव में नौजवानों एवं किसान मजदूर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, इस बार कोडरमा लोकसभा की जनता बदलाव के मूड में है। वहीं क्षेत्र की जनता ने निर्णय लिया है कि इस बार बदलाव सुनिश्चित है। बैठक को राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह ककरचोली मुखिया राजकुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिशुवाउदिन, माले जिला समिति सदस्य मुन्ना यादव, युवा राजद सह चेहल पंचायत समिति बलराम यादव, असगर अरविंद सिंह, बुलाकी यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
मौके पर दुलारी देवी रेणु कुमारी, विमला देवी, संजय चैधरी, इंद्रदेव यादव, द्वारिका यादव, नागेंद्र सिंह, श्याम सुंदर यादव, गंगाधर यादव, पवन कुमार, अशोक यादव, डाॅ. कामरेड, रीतिक, गोविंद बिहारी, दुलारचंद दास, सुरेंद्र यादव, प्रसादी यादव, इकरामुद्दीन खान, कारू दास रोहित दास किशन दास समेत अन्य लोग शामिल थे।