Haryana: हरियाणा के पंचकूला से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। पंचकूला के सेक्टर 27 में एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने ज़हर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों का संबंध उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव एक कार में बंद मिले, जो सेक्टर 27 में खड़ी थी।
Read More: McCluskieganj Triple Murder: पिता ने पत्नी और दो बच्चों की सिलवटें से ले ली जान
डीसीपी का बयान: “पहली नजर में आत्महत्या का मामला लगता है”
पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया,
“हमें सूचना मिली थी कि छह लोगों को ओजस अस्पताल लाया गया है, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 सिविल अस्पताल लाया गया, जिसे भी मृत पाया गया।”
डीसीपी ने पुष्टि की कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है।
घटनास्थल से क्या मिला?
सूत्रों के अनुसार, कार के अंदर जहर के कुछ अवशेष और संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या किसी मानसिक परेशानी को मानकर हर पहलू पर जांच कर रही है।
यह मामला क्यों है खास?
- एक साथ 7 लोगों की मौत ने सबको झकझोर दिया
- सामूहिक आत्महत्या के मामलों में यह हालिया वर्षों की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है
- देहरादून से पंचकूला तक फैला हुआ है मामला













