नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। NTA ने इसकी घोषणा X (पूर्व में ट्विटर) पर की और अब neet.nta.nic.in पर NEET Result 2025 का लिंक भी एक्टिव हो चुका है।
इस साल परीक्षा में रिकॉर्ड 22.76 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 22.09 लाख छात्र उपस्थित हुए और करीब 66,000 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इस बार 12.36 लाख छात्र सफल हुए हैं।
NEET UG Result 2025: टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें
नीचे दिए गए टॉप 10 स्टूडेंट्स ने पूरे भारत में सबसे ज्यादा स्कोर किया है:
| रैंक | नाम | पर्सेंटाइल स्कोर |
|---|---|---|
| 1 | Mahesh Kumar | 99.9999547 |
| 2 | Utkarsh Awadhiya | 99.9999095 |
| 3 | Krishang Joshi | 99.9998189 |
| 4 | Mrinal Kishore Jha | 99.9998189 |
| 5 | Avika Aggarwal | 99.9996832 |
| 6 | Jenil Vinodbhai Bhayani | 99.9996832 |
| 7 | Keshav Mittal | 99.9996832 |
| 8 | Jha Bhavya Chirag | 99.9996379 |
| 9 | Harsh Kedawat | 99.9995474 |
| 10 | Aarav Agrawal | 99.9995474 |
NEET 2025 का परीक्षा डाटा (सरकारी आंकड़े)
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल पंजीकृत अभ्यर्थी | 22,76,069 |
| परीक्षा में सम्मिलित हुए | 22,09,318 |
| योग्य घोषित हुए | 12,36,531 |
| अनुपस्थित छात्र | लगभग 66,000 |
NEET UG Result 2025 ऐसे करें चेक
- वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड और रैंक देखें
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव कर लें
स्कोरकार्ड में दिए गए विवरण:
- अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- विषयवार अंक: भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान
- कुल अंक और प्रतिशत
- ऑल इंडिया रैंक (AIR)
- कैटेगरी रैंक (यदि लागू हो)
- क्वालिफाईिंग स्टेटस
- कट-ऑफ स्कोर
NEET UG 2025 कट-ऑफ (अनुमानित)
| श्रेणी | अनुमानित कट-ऑफ स्कोर |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 715-117 |
| OBC/SC/ST | 116-105 |
| PwD | 105-95 |
आगे की प्रक्रिया क्या है?
रिजल्ट जारी होने के बाद, अब MCC (Medical Counselling Committee) की ओर से जल्द ही ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के माध्यम से MBBS, BDS और AYUSH कोर्सेज़ में एडमिशन दिया जाएगा।












