Jharkhand: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए सितंबर 2025 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी यह शेड्यूल 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
यात्रियों को नई सुविधा: एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ानें
यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 1 सितंबर से रांची से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम के लिए नई सीधी उड़ानें शुरू की हैं।
- भुवनेश्वर फ्लाइट मुंबई होकर
- इंदौर फ्लाइट दिल्ली होकर
- गुवाहाटी व त्रिवेंद्रम फ्लाइट बेंगलुरु होकर संचालित होगी।
एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने बताया कि इन रूट्स पर शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) और ट्रैवल ऑप्शन (Travel Option) मिल सके।
सितंबर 2025 का नया फ्लाइट शेड्यूल (Ranchi Airport Flight Schedule September 2025)
| सेक्टर | विमान संख्या | संचालन का दिन | आगमन | प्रस्थान |
|---|---|---|---|---|
| कोलकाता-रांची-कोलकाता | 6E 7561/7562 | रोजाना | 07:20 | 07:40 |
| पुणे-रांची-बेंगलुरु | 6E 6484/6799 | रोजाना | 08:05 | 08:40 |
| मुंबई-रांची-मुंबई | IX 1237/1238 | रोजाना | 08:15 | 08:45 |
| दिल्ली-रांची-दिल्ली | 6E 2022/5062 | रोजाना | 09:10 | 09:40 |
| बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | IX 1239/1248 | रोजाना | 09:45 | 10:15 |
| हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | 6E 421/398 | रोजाना | 10:25 | 10:55 |
| मुंबई-रांची-मुंबई | 6E 5281/2719 | सोम, बुध, शुक्र, रवि | 11:00 | 11:55 |
| पटना-रांची-कोलकाता | 6E 6902/6893 | रोजाना | 11:55 | 12:25 |
| दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1102/1103 | रोजाना | 13:25 | 13:55 |
| दिल्ली-रांची-दिल्ली | 6E 5298/2219 | रोजाना | 14:45 | 15:15 |
| कोलकाता-रांची-पटना | 6E 6152/925 | रोजाना | 15:05 | 15:35 |
| बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | IX 1532/1530 | रोजाना | 15:50 | 16:20 |
| मुंबई-रांची-मुंबई | 6E 831/298 | रोजाना | 16:00 | 16:30 |
| अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद | 6E 6493/6654 | रोजाना | 16:25 | 17:00 |
| दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1199/1200 | रोजाना | 16:30 | 17:00 |
| चेन्नई-रांची-चेन्नई | 6E 6113/209 | रोजाना | 18:40 | 19:10 |
| भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर | 6E 7361/7362 | रोजाना | 19:10 | 19:30 |
| दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1204/1114 | रोजाना | 19:50 | 20:20 |
| बेंगलुरु-रांची-पुणे | 6E 221/6272 | रोजाना | 19:55 | 20:45 |
| दिल्ली-रांची-दिल्ली | 6E 5023/5024 | रोजाना | 20:05 | 20:35 |
| हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | 6E 186/191 | सोम, बुध, शुक्र, रवि | 20:30 | 21:00 |
| बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | IX 1262/2176 | रोजाना | 20:35 | 21:05 |
| कोलकाता-रांची-कोलकाता | 6E 7674/7235 | रोजाना | 20:45 | 21:05 |
क्यों खास है नया शेड्यूल?
- नई डायरेक्ट फ्लाइट्स से यात्रियों को समय की बचत होगी।
- भुवनेश्वर, इंदौर, गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम और विशाखापत्तनम से रांची की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
- बिजनेस और टूरिज्म सेक्टर दोनों को फायदा मिलेगा।












