Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार शाम एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने 558 करोड़ रुपये की लागत से बने 4.18 किलोमीटर लंबे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने फीता काटकर और जनता को संबोधित कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को रांचीवासियों को समर्पित किया।
गढ़वा में 2460 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
इससे पहले नितिन गडकरी ने झारखंड के गढ़वा जिले में रेहला फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 2460 करोड़ रुपये है, जिससे क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।
बिरसा मुंडा को किया नमन
गढ़वा कार्यक्रम के बाद गडकरी रांची लौटे और सबसे पहले बिरसा चौक जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे सीधे रातू रोड पहुंचे और झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया।
क्या है रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की खासियत?
- लंबाई:18 किलोमीटर
- लागत: 558 करोड़ रुपये
- फायदा: रांची के ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।
- कनेक्टिविटी: यह कॉरिडोर शहर के विभिन्न हिस्सों को बेहतर ढंग से जोड़ने में मदद करेगा।
विकास की नई रफ्तार
नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड में सड़क परियोजनाओं के माध्यम से विकास को गति दी जा रही है। आने वाले वर्षों में राज्य के सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित हैं।












