KhabarMantra: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह स्थित सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पौधारोपण-सह-मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन थीं। उनके साथ उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार और उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी भी शामिल रहीं।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद कल्पना सोरेन समेत सभी अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
टॉप 5 में शामिल छात्राओं को मिला सम्मान
इस अवसर पर झारखंड के टॉप 5 छात्रों में स्थान प्राप्त करने वाली सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की तीन मेधावी छात्राओं को पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कल्पना सोरेन ने कहा – पर्यावरण और बच्चों दोनों की ज़िम्मेदारी हमारी
विधायक कल्पना सोरेन ने कहा,
“पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना आज साकार हो रहा है – सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से हमारे बच्चे राज्य स्तर पर नाम कमा रहे हैं।”
उन्होंने बच्चों की सफलता को उनकी मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका का परिणाम बताया।
उपायुक्त ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की
उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि यह स्कूल अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बन चुका है। सीबीएसई आधारित शिक्षा से बच्चों को मजबूत आधार मिल रहा है।
“हम विद्यालय को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सभी प्रखंडों में भी चला पौधारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखंडों और कार्यालयों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।












