भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि आतंक के खिलाफ उसका जवाब सीधा, सटीक और जानलेवा होता है. पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने मंगलवार रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 बड़े आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस करारा जवाब ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों की कमर तोड़ दी है.
तीनों सेनाओं का सबसे बड़ा हमला – भारत की धरती से सीधा निशाना!
भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना – तीनों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. राफेल फाइटर जेट्स, लोइटरिंग म्यूनिशन और सटीक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल कर आतंक की जड़ों पर वार किया गया. खास बात यह रही कि यह पूरा ऑपरेशन भारतीय सीमा के भीतर रहते हुए अंजाम दिया गया.
कहर बनकर टूटा भारत – 200 आतंकी मारे गए!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जबरदस्त कार्रवाई में करीब 200 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया. पाकिस्तान के अस्पतालों में घायलों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सबसे बड़ा नुकसान बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में देखा गया है.
पाकिस्तानी हड़कंप – “कायरतापूर्ण हमला” कह कर बौखलाया इस्लामाबाद
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत के हमले को “कायरतापूर्ण” बताया. ISPR के अनुसार भारत ने 24 मिसाइलों से हमला किया जिसमें 8 लोग मारे गए और 33 घायल हुए.













