कोडरमा। खेलों के माध्यम से बच्चे जल्द सीखते हैं, इसीलिए जिले के माॅडर्न पब्लिक स्कूल में किड्स पैराडाइज के नन्हे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है। नन्हें बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर सीखाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई थी, मगर अब तापमान में थोड़ी गिरावट आते ही सामान्य रूप से कक्षाएं पुनः चलने लगी है। इस दौरान विद्यालय में बच्चों को विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से कई ज्ञान की चीज़ें सिखाई जा रही है।
सभी बच्चे एवं शिक्षिकाएं पीले वस्त्र पहनकर छात्रों के साथ ’येलो डे’ मनायीं। वहीं प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने उत्साहित बच्चों को प्रसन्नता पूर्वक इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए बधाई दी और कहा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देना उनके मानसिक विकास के लिए जरूरी है। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने भी कहा कि आज के बच्चे इस तकनीकी दुनिया में इतने समझदार हो गए हैं कि वह अपनी खुशियों को जाहिर करने के लिए विभिन्न तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जो आधुनिकता के लिए बहुत जरूरी भी है।