Dhanbad: आगामी चुनाव को देखते हुए चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर पर जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से कुल ₹41,22,400/- नकद बरामद किया गया।
बैग की तलाशी में मिले नोटों के बंडल
जानकारी के मुताबिक सुबह दोनों व्यक्ति बैग की जांच कराए बिना स्टेशन में घुसने का प्रयास कर रहे थे। आरपीएफ जवानों की सतर्कता से जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें अखबार और गमछे में लपेटकर रखे नोटों के बंडल मिले। दोनों व्यक्तियों की पहचान हरेंद्र प्रसाद (50 वर्ष) और संतोष कुमार खरवार (45 वर्ष), निवासी सूर्यपुरा, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई।
आयकर विभाग को दी गई सूचना
मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए बुकिंग ऑफिस की मशीन से गिनती कराने पर नकद राशि ₹41,22,400/- पाई गई। दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में खुद को गल्ला व्यापारी बताते हुए सासाराम जाने की बात कही।
नकदी सीलबंद कर सुरक्षित रखी गई
बरामद नकदी को फिलहाल सीलबंद कर आयकर विभाग के आदेशानुसार सुरक्षित रखा गया है। आरपीएफ की इस कार्रवाई में पोस्ट व सी आई बी के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








