Palamu News: पलामू पुलिस ने कोयल नदी के किनारे मिले शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में 28 फरवरी को हुई युवक युगेश सिंह की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Palamu News: अपने ससुराल आया था मृतक
बताते चलें कि मृतक युगेश सिंह मूल रूप से नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था और अपनी ससुराल चेडाबार आया हुआ था। घटना के बाद उसका शव कोयल नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले में मृतक की पत्नी ने चैनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें- Palamu Murder: पलामू में खून की होली! बुजुर्ग को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट
Palamu News: शराब पिलाने के विवाद में हुई थी हत्या
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान चेडाबार निवासी शिवपूजन सिंह और जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन युगेश शराब के नशे में बैठा हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और उससे शराब के लिए पैसे मांगने लगे।
पैसे नहीं देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोपियों ने पहले युवक के सिर पर फाइटर से जोरदार हमला किया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।












