Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पलामू का मजदूर रातों-रात बना करोड़पति, जाने क्या है राज?

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू ।पलामू का मजदूर रवि कुमार मेहता रातोरात करोड़पति बन गया है। फेंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम 11 पर तीन करोड़ जीतकर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। रवि ने ड्रीम 11 पर महज 49-49 रुपये की दो टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीते हैं। रवि की जीत पर परिवार के साथ साथ गांव में खुशी का माहौल है। रवि के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

सदर मेदिनीनगर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के तेलियाबांध के रहने रवि कुमार मेहता गांव में छोटा सा किराना दुकान चलाता है। रवि के पिता महेन्द्र मेहता भी किराना दुकान में ही हाथ बंटाते हैं। वह मजदूरी का भी काम करता है। रवि आठ सालों से ड्रीम 11 में टीम बनाकर किस्मत आजमा रहा था। वह 2018 से ड्रीम 11 में टीम बनाते आ रहा था। अब तक वह इस प्लेटफॉर्म पर पांच लाख रूपये से अधिक रकम गंवा चुका है। बावजूद उसने उत्साह नहीं छोड़ा और जीत हासिल कर ली।

Related Post

BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
IG Sudarshan Mandal made a surprise visit to Dhanbad Divisional Jail, strictly reviewed the security and food arrangements.

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

April 3, 2026

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में टीम बनायी

9 अप्रैल बुधवार को भी हमेशा की तरह उसने गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में टीम बनायी और इस बार किस्मत ने उसका पूरा साथ दिया। रवि ने गुरुवार बताया कि 49-49 रुपये की दो टीम बनायी। दूसरी टीम सक्सेस कर गयी और तीन करोड़ 49 रुपए जीत लिये। जीतने के बाद उसने ड्रिम 11 से एक करोड़ रुपये अपने खाते में विड्रॉ भी कर ली है। शेष राशि 24 घंटे के बाद खाते में ट्रांसफर हो जायेगी।

किराना के पैसे से बना लेता था टीम

रवि के माता-पिता ने कहा कि वे रवि को किराना दुकान का सामान लाने के लिए पैसे देते थे, लेकिन वह प्रतिदिन ड्रीम 11 में टीम लगाकर कुछ पैसे हार जाया करता था। कई बार उसे समझाये और डांट फटकार भी लगायी, लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी। रवि दुकान में बैठकर ही टीम बनाया करता था। पिता ने कहा कि जीते हुए पैसे से वो जमीन खरीदेंगे और बिजनेस में लगायेंगे।

मैच खत्म होने के बाद जीतने का आया मैसेज

रवि के अनुसार बुधवार रात गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खत्म होने के दो से तीन मिनट के बाद उसके मोबाइल पर ड्रीम 11 में तीन करोड़ रूपए जीत जाने का मैसेज आया। रवि ने दोनों टीमों को मिलाकर टीम बनायी थी। साई सुदर्शन को कैप्टन, जबकि राशिद खान को वाइस कैप्टन बनाया था। संजू सैमसन समेत अन्य 11 प्लेयर थे। रवि इससे पहले इतनी बड़ी रकम कभी नहीं जीता था। दो सौ या चार सौ रूपए ही जीत पाया था। 2018 से ड्रीम 11 पर टीम बनाने के क्रम में 2022 में उसकी आइडी बंद हो गयी थी। लेकिन दूसरी आइडी ‘जूनियर आइपीएल’ से खेल जारी रखा।

मजदूरी करने विजयवाड़ा जाने वाला था रवि

किराना दुकान से परिवार का भरण-पोषण नहीं होने और कर्ज की भरपाई नहीं हो पाने के कारण रवि विजयवाड़ा मजदूरी करने जाने वाला था। दो-तीन महीने पहले वहां रहकर मजदूरी की थी। लगातार पर्व त्योहार होने के कारण रवि को बाहर मजदूरी करने जाने से रोका गया। इस बीच रवि ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर खेल जारी रखा था। जीतते ही रवि अपने भाई के साथ मां का गले लगकर रोने लगा। उसके खुशी के आंसू निकल रहे थे। रवि दो भाई, दो बहन होते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

रवि ने बातचीत के क्रम में कहा कि ड्रीम 11 पर टीम बनाकर खेलना आर्थिक जोखिम भरा है। जो भी लोग खेलते हैं, समझकर खेलें। लगातार प्रयास जारी रखें। सपना जरूर पूरा होगा।

Related Posts

BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap
झारखंड

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.
झारखंड

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS
Breaking News

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Next Post

भाजपा नेता अनिल टाइगर मर्डर केस का खुलासा, फरार शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार

प्रेम कुमार महतो को शहीद का मिले दर्ज़ा, दोषी पर हो कठोर कार्रवाई : बाबूलाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra