Jharkhand: डोमगढ के मुख्य नाला में टासरा प्रोजेक्ट का ओबी डम्प गिराए जाने को लेकर डोमगढ़ के लोगों में आक्रोश है। डोमगढ़ के लोगों ने मंगलवार को सेल चासनाला की आउटसोर्सिंग कंपनी KTMPL के द्वारा मुख्य नाला में प्रोजेक्ट का ओबी डम्प गिराने का जमकर विरोध किया और लगभग एक घंटे तक KTMPL को ओबी डम्प गिराने से रोक दिया। KTMPL प्रबंधन ने स्थिति की सूचना सिंदरी पुलिस को दिया। KTMPL के अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे और नियंत्रित किया। डोमगढ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि सिंदरी और हर्ल का वेस्टेज पानी इस नाला से दामोदर नदी में पहुंचता है। ओ बी डम्प के कारण नाला का प्रवाह बंद हो जाएगा और वेस्टेज पानी दामोदर नदी मे न जाकर आसपास के क्षेत्र में फैल जाएगा और दामोदर नदी का प्रवाह भी प्रभावित हो जाएगा। धीरज सिंह ने KTMPL प्रबंधन को चेतावनी दी कि ओ बी डम्प नाला से नही हटाया गया तो चक्काजाम कर दिया जाएगा। KTMPL प्रबंधन ने डोमगढ़ बचाओ मोर्चा को आश्वासन दिया कि शीघ्र मुख्य नाला में गिराए गए ओ बी डम्प को हटा दिया जाएगा और भविष्य में नाला में ओबी डम्प नही गिराए जाएगें।












