Palamu: पलामू के सेंट्रल जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव अपना इलाज दिल्ली एम्स में करवाना चाहते थे। लेकिन अब उनका इलाज देवघर एम्स में करना होगा। बताया जा रहा है कि हाथ की गंभीर बीमारी का इलाज दिनेश दिल्ली एम्स में करवाना चाहता था। जिस वक्त दिनेश को दिल्ली में इलाज कराने के परमिशन मिली थी, उस वक्त देवघर एम्स में उसके इलाज के डॉक्टर नहीं थे, जिस कारण उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए इजाजत दे दी गई थी। लेकिन अब उसके डॉक्टर देवघर एम्स में उपलब्ध हैं। जिस कारण अब दिनेश को इलाज कराने के लिए नए सिरे से परमिशन मांगी गई है।
read more: BJP की ‘खामोशी’ पर गरजे सुखदेव भगत – आदिवासियों को बनवासी क्यों कहा जा रहा है?
जिले के डीसी और कोर्ट से परमिशन लेना जरूरी
जानकारी देते हुए मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के अधीक्षक भागीरथ कारजी ने बताया कि इलाज के लिए संबंधित जिले के कोर्ट और डीसी से भी दिनेश को परमिशन लेनी जरूरी है। परमिशन के बिना दिनेश का देवघर एम्स में इलाज नहीं करवाया जा सकता। उन्होंने बताया कि दिनेश गोप को सितंबर 2024 में पलामू के सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद से उसके हाथ में दिक्कत शुरू हो गई थी। हाथ में दिक्कत के बाद दिनेश का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। कई बार रिम्स में उसे भर्ती करवाया गया था। बाद में उसे इलाज के लिए एम्स भेजा जाना था। फिलहाल मेडिकल बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद उसे देवघर एम्स में किया जाएगा।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









