Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर टोक्यो पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में हिस्सा लिया और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
भारत में निवेश के लिए सही समय – पीएम मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने बड़े बदलाव देखे हैं। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि “भारत में निवेश के लिए ये सबसे सही समय है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और दुनिया के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।”
न्यूक्लियर एनर्जी से लेकर टेक्नोलॉजी तक साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान हर क्षेत्र में मजबूत साझेदार हैं। भारत ने न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को निवेश के लिए खोला है और यह दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देगा। उन्होंने आगे कहा कि “आज का नया भारत एक तरीके से टैलेंट का पावर हाउस बन चुका है, जो पूरी दुनिया की जरूरतें पूरी कर सकता है।”
भारत-जापान रिश्तों में नई मजबूती
दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने आर्थिक सहयोग, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। शिखर सम्मेलन में यह संदेश स्पष्ट हुआ कि आने वाले वर्षों में भारत और जापान के बीच रिश्ते और भी मजबूत होंगे।












