प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट बनकर तैयार हो गई है। कल यानी सोमवार को कैबिनेट के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया और आज सुबह से ही विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री अपना-अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। मोदी की तीसरी कैबिनेट काफी मजबूत है। पीएम मोदी ने कैबिनेट के मंत्रियों को पहले ही हिदायत दी है कि अपना चेहरा मेरे पास दिखाने मत आइएगा, काम कीजिएगा। पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए 100 दिनों की कार्य योजना पहले ही तैयार कर चुके हैं। मोदी कैबिनेट के किस मंत्री ने अपना कार्यभार संभाला जानिए-
मंत्रालय बंटवारें की लेटेस्ट अपडेट:
- पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग है. साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किये गये.
- वरिष्ठ भाजपा नेता और गांधीनगर से सांसद अमित शाह लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही वह सहकारिता मंत्रालय का भी नेतृत्व करेंगे.
- जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन (ललन सिंह) पंचायती राज मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का संभालेंगे.
- लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंपे.
- प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला.
- रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं.
- अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे.
- राम नाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बने.
- अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री बने.
- नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है. मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन मंत्रालय दिया गया है.
- मोदी 3.0 सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा दो राज्य मंत्री बनेंगे.सिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है.
- मुरलीधर मोहोल नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री हैं, रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री हैं.
- दुर्गा दास उइके आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री हैं, रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं.
- सुकांत मजूमदार शिक्षा और पूर्वोत्तर राज्य मंत्री हैं, तोखन साहू आवास राज्य मंत्री हैं, हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं.
- जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है.
- एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण के पास क्रमशः विदेश और वित्त विभाग बरकरार है.
- हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय बरकरार है.
- सर्बानंद सोनोवाल के पास बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय बरकरार है.
- Modi 3.0 Cabinet: अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिली है.
चिराग पासवान ने फ़ूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर ने पदभार सम्भाला
चिरान पासवान ने अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प विकसित भारत के लिए इस मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी देखता हूं।
सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहे।। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “यह मंत्रालय मेरे लिए नया है, मुझे इस मंत्रालय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे निश्चित रूप से उन संभावनाओं पर गौर करना होगा, जिस पर प्रधानमंत्री मुझसे आशा कर रहे हैं…”
गिरिराज सिंह ने संभाला टेक्सटाइल मिनिस्टर का कार्यभार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मिनिस्टर के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।
कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग दिया गया है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का कहना है, “एक बार फिर से विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना बेहद सम्मान की बात है। पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। हमने जी20 की अध्यक्षता हासिल की। हमने कोविड की चुनौतियों का सामना किया।”
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संभाला अपना कार्यभार
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संभाला कार्यभार और बोले, “पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को सर्वोत्तम संभव तरीके से निभाऊंगा…” विपक्ष की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि, “इस तरह के बयान देना उनका काम है। उन्होंने कभी कोई रचनात्मक काम नहीं किया। अगर हम मान लें कि हमारी सरकार विफल हो गई है, तो हमें यह बताने का साहस करें कि उनका पीएम उम्मीदवार कौन होगा। वे ऐसा नहीं कर पाए हैं, इस बारे में बात करें।”
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानिए क्या कहा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बार फिर से रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही वैष्णव ने कहा, PM को भारत ने एकबार फिर से आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है, इसमें रेलवे की भूमिका होगी। पिछले 10 साल में रेलवे में बहुत काम हुए है। रेलवे पर PM का बहुत फोकस है। PM के विजन को इम्प्लीमेंट करेंगे।
मोदी 3.0 में किस राज्य को कितना प्रतिनिधत्व:
हाल ही में मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल शामिल है. बता दें कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 1999 से 2004 तक देश की बागडोर संभाली थी.
राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश | मंत्रियों की संख्या |
उत्तर प्रदेश | 10 |
बिहार | 8 |
राजस्थान | 5 |
मध्य प्रदेश | 5 |
गुजरात | 4 |
कर्नाटक | 4 |
हरियाणा | 3 |
आंध्र प्रदेश | 3 |
तमिलनाडू | 3 |
पंजाब | 2 |
असम | 2 |
ओडिशा | 2 |
पश्चिम बंगाल | 2 |
तेलंगाना | 2 |
केरल | 2 |
झारखंड | 2 |
हिमाचल प्रदेश | 1 |
जम्मू-कश्मीर | 1 |
दिल्ली | 1 |
उत्तराखंड | 1 |
अरूणाचल प्रदेश | 1 |
छत्तीसगढ़ | 1 |
गोवा | 1 |