Jharkhand News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने आज रांची में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन अब समय बदल गया है.
वक्फ कानून में बदलाव से जुड़ी मुख्य बातें
जफर इस्लाम ने कहा कि, संशोधित वक्फ कानून किसी धार्मिक हस्तक्षेप के लिए नहीं, बल्कि वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाया गया है. उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्ति का सही प्रबंधन होने पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जैसी सुविधाएं गरीब मुसलमानों तक पहुँच सकती हैं. नए कानून में प्रशासनिक प्रबंधन में योग्य गैर मुस्लिमों को भी शामिल किया गया है, जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी. जफर इस्लाम ने स्पष्ट किया कि धार्मिक कार्यों की देखरेख अब भी मुस्लिम समाज द्वारा ही की जाएगी. कोर्ट ने भी कानून को वैध ठहराते हुए केवल कुछ प्रक्रियात्मक जानकारियाँ माँगी हैं.
बिहार में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग की शुरुआत, मोबाइल ऐप से हो रही मतदान प्रक्रिया!
कांग्रेस और इमरान प्रतापगढ़ी पर हमला
जफर इस्लाम ने कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “शायरी से समाज का भला नहीं होगा, हकीकत समझनी होगी”. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल शब्दों का खेल खेल रही है, जबकि मोदी सरकार जमीनी स्तर पर गरीब मुसलमानों की मदद कर रही है.
read more- बिहार में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई – वोटर लिस्ट से बाहर होंगे फर्जी नाम
संविधान और संसद की प्रक्रिया के अनुसार बना कानून
जफर इस्लाम ने बताया कि संशोधित वक्फ कानून लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हुआ, और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधिवत रूप से लागू हुआ है. यह कानून किसी वर्ग को नुकसान नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का माध्यम है.













