Jharkhand: चतरा जिले में पुलिस महकमे की साख को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होते ही सदर थाना में तैनात पुलिस चालक तालीम पर गाज गिर गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, रात के समय शूट किया गया एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें पुलिस चालक तालीम एक महिला के घर के अंदर मौजूद दिखाई दे रहा है। जैसे ही महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर तालीम को रंगे हाथों दबोच लिया।
Read More: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार तक के लिए स्थगित
वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद महिला के परिजन और आसपास के लोग तालीम से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। गुस्से से भरे लोग इस दौरान उसके साथ हाथापाई भी करते दिख रहे हैं।
वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने इसे पुलिस अनुशासन और छवि से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए बिना देरी कार्रवाई की और चालक तालीम को निलंबित कर दिया।
विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि वर्दीधारियों की निजी हरकतें किस तरह पूरे पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









