Ranchi News: रांचीवासियों के लिए जरुरी खबर है। बता दें, आज 3 फरवरी को रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति विभाग की ओर से साझा की गई है। विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत चुटिया सबस्टेशन पर बड़ा अपग्रेड किया जा रहा है।
जहां, 5 MVA के जगह 10 MVA का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसी कारण से राम मंदिर और कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओरमांझी में भी बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
वहीं, ओरमांझी में भी सुबह 11 बजे से दोपहर से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दें, विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल ओरमांझी के अंतर्गत 33 केवी सिकिदिरी से विकास फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस वक्त सिकिदिरी स्थित सत कबीर स्कूल के पीछे 132 केवी टावर के लिए 33 केवी ओवरहेड लाइन को अंडरग्राउंड केबल में बदलने का कार्य हो रहा है।जिस वजह से ओरमांझी ब्लॉक चौक, डाहू, चुट्टूपालू, दरदाग, उकरीद, उलातू, सांडी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।












