सिंदरी: एफसीआई सिंदरी प्रशासनिक भवन में आयोजित पीपी कोर्ट ने एफसीआई सिंदरी के आवासों में अवैध रूप से रह रहे बीसीसीएल के 645 कर्मियों के खिलाफ गुरुवार को इविक्शन आर्डर पारित कर दिया है। एफसीआई के रांगामाटी स्थित विभिन्न श्रेणी के 645 आवासों में अवैध रूप से रह रहे सभी बीसीसीएल कर्मियों को न्यायालय में हाजिर होने का नोटिस जारी किया गया था।अधिकांश नोटिसधारक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सभी अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ इविक्शन आर्डर पारित कर दिया है। रैन बसेरा खाली होने के अंदेशे से सभी बीसीसीएल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More: कोर्ट में फिर आमने-सामने आए तेजप्रताप और ऐश्वर्या, जानिए अब क्या होगा!
एफसीआई के सलाहकार ने क्या कहा
एफसीआई के वित्तीय और प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि एफसीआई प्रबंधन ने 1994 से 1997 के बीच बीसीसीएल प्रबंधन को सिंदरी में 1000 क्वार्टर आवंटित किया था। एफसीआई के इन आवासों में बीसीसीएल कर्मचारी रहते थे। आवासों और बिजली विपत्र को लेकर विवाद में एफसीआई प्रबंधन ने 2009 से 2014 के मध्य में सभी आवासों का आवंटन रद्द कर दिया है। आवंटन रद्द होने के वाबजूद बीसीसीएल कर्मी एफसीआई के आवासों मे रह रहे थे। आवंटन रद्द होने के एक दशक के बाद पीपी कोर्ट ने इविक्शन आर्डर पारित किया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन के लिए एफसीआई प्रबंधन जिला प्रशासन का सहयोग लेगी।
Read More: रांची में कोविड के बढ़ते खतरे पर अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस












