Khabar Mantra: रियलिटी शो के स्टार प्रिंस नरूला और उनकी बीवी युविका चौधरी ने दोबारा शादी की. बता दें की दोनों की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी जहाँ प्रिंस ने अपने प्यार का इज़हार युविका से वहीँ शो पर ही करदिया था. हालाँकि युविका ने समय लिया और शो के बाहर आके अपने प्यार को इज़हार किया.
व्लॉग से दी जानकारी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 2018 में शादी की थी और अब उनकी शादी को 7 साल हो गए है. उसी बिच युविका ने सोमवार को एक व्लॉग शेयर किया जिसमे उन्होंने बताया की वो और प्रिंस दोबारा शादी करने वाले है. उन्होंने बताया की मैरिज रजिस्टरार के दफ्तर में उनके लिए , युविका के भैया-भाभी और प्रिंस, युविका के दोस्तों ने उनका साथ दिया और उनके लिए गवाह बने.
Read more: Bigg Boss 19: इस दिन से ON AIR होगा शो, जानिए इस बार क्या होगा खास
रिश्ते में चल रही नथी अनबन
युविका चौधरी के पोस्ट किये व्लॉग में दोनों बहुत खुश नज़र आये और दोनों ने ख़ुशी भी जाहिर की , हालाँकि बता दे , दोनों हाली में माता पिता बने थे . इसके बाद से दोनों के बिच अनबन होने की खबर काफी वायरल हो रही थी. लोग अटकले भी लगा रहे थे की कपल के बीच चीज़ें ठीक नहीं चल रही है और शायद वो डाइवोर्स भी ले सकते है. ये विवाद तब शुरू हुआ जब बच्चा होने के बाद युविका अपने मायके में रहने लगी थी. हालाँकि की दोनों के बीच कुछ टाइम बाद सब ठीक हो गया था और दोनों काफी पॉडकास्ट में भी नज़र आये.













