Jharkhand News: कहते हैं सपने अगर सच्चे इरादे और मेहनत से देखे जाएं तो वे जरूर पूरे होते हैं. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बेरमो प्रखंड के जारंगडीह की बेटी प्रियांशु माला चौधरी ने, जो अब न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं. साधारण परिवार से आने वाली प्रियांशु माला मिस ग्रैंड इंडिया 2025 के फाइनल तक पहुंची. ये प्रतियोगिता जयपुर, राजस्थान में आयोजित की गई.
सफर जो प्रेरणा बन गया
तीन बहनों में सबसे बड़ी प्रियांशु, एक ऑटो चालक नरेश प्रसाद चौधरी की बेटी हैं. सीमित संसाधनों और संघर्षों के बीच भी उन्होंने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया.
- 2024 में मिस इंडिया झारखंड का खिताब जीत चुकी हैं
- 2025 मिस यूनिवर्स झारखंड की टॉप-5 में जगह बना चुकी हैं
- मिस स्पॉटलेस फेस ऑफ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट आइकॉन ऑफ इंडिया की रनर-अप रह चुकी हैं
read more- Breaking News: पुंदाग में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
परिवार की मेहनत और बेटी की उड़ान
प्रियांशु की कामयाबी पर उनके माता-पिता की आंखें गर्व से भर जाती हैं. पिता नरेश चौधरी कहते हैं कि “हमने हमेशा बेटियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की आज़ादी दी. आज प्रियांशु जो कर रही है, वो हर उस परिवार के लिए प्रेरणा है जो बेटियों को सीमाओं में रखना चाहता है.”
read more- Income Tax Refund में 474% की वृद्धि, 11 वर्षों में बड़ा बदलाव
झारखंड जैसे राज्य में, जहां फैशन और मॉडलिंग को अब भी मुख्यधारा करियर नहीं माना जाता, वहां से निकलकर प्रियांशु ने साबित किया है कि हुनर और हिम्मत हो तो कोई भी मंच छोटा नहीं होता.












