Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 44वां हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

–शोभायात्रा में बाल हनुमान रहा आकर्षक का केंद्र
फूलों से हुआ श्री राम दरबार का श्रृंगार, भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु, सवामनी प्रसाद का भी किया गया वितरण
कोडरमा। श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 44वां वार्षिकोत्सव सह हनुमान जयंती समारोह शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। वहीं अड्डी बांग्ला रोड स्थित मेमर्स केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री से हनुमान दरबार की निकली सुसज्जित वाहन को स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 सुखदेव दास जी महाराज मुख्य रूप से शामिल हुए। यात्रा में मंडल के पदाधिकारी, सदस्यों व श्रद्धालुओं ने राम नाम की पट्टी लगा रखी थी।

यात्रा स्टेशन रोड से निकलकर झंडा चैक राजगढ़िया रोड, विद्यापुरी, वापस झंडा चैक होते हुए कार्यक्रम स्थल केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री पहुंचकर समाप्त हुई। जहां मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आयोजन स्थल में पूजा अर्चना के बाद सवा 25 घंटे की अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुंदरकांड में यजमान के रूप में ए.आर. इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय शामिल हुए। कतरास से आए पंकज शर्मा के नेतृत्व में सुंदरकांड में शामिल लाल परिधानों में नमिता बर्णवाल, अंजू बर्णवाल, कंचन बाला, संगीता कुमारी, करुणा सिन्हा, बबीता देवी, आशा बर्णवाल, बेबी बर्णवाल, सुमन रानी, सुदेश छाबड़ा, सुनीता मोदी सहित लगभग 300 महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ।

सुंदरकांड पाठ में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों के साथ भजन मंडलियों द्वारा गाए जा रे भजनों से पूरा शहर गुंजयमान होता रहा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की तस्वीर के साथ फूलों का भव्य श्रृंगार के साथ दरबार सजाया गया। वहीं सवामणि प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने कराई। जबकि यजमान में नवीन सिन्हा व उनकी पत्नी ललिता सिन्हा शामिल हुए। अखंड ज्योत मनीष पेड़ीवाल व उनकी पत्नी पेड़ीवाल के द्वारा संपन्न हुआ। यात्रा में मधुसुदन दारुका, अनिल अग्रवाल, अशोक मेरठी, विक्की केशरी, बबलू पांडेय, गौतम पांडेय, विजय पांडेय, सुजय सिंह, अरुण ओझा, दिलीप सिंह, प्रदीप सुमन, विजय सिंह, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, विमल मोदी, मुन्ना भदानी, राकेश कप्सीमें, संजय बनर्जी, शुशील सिन्हा सहित दर्जनों मंडल के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Post

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026
BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026

श्री राम जानकी बैठे हैं कि प्रस्तुती ने बांधा समां
दो दिवसीय इस भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। जिसके बाद धनबाद के कतरास से आए भजन गायक शशी छाबड़ा द्वारा प्रस्तुत भजन हनुमान जी हमारे श्री राम जी के प्यारे हम पर दया करो…, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…., कार्यक्रम में समा बांध दी। वहीं बोकारो से आए रजनी मेहरा द्वारा भजन प्रस्तुत भजन तेरे लिए मैं प्यारी प्यारी चुनरिया लाल लाई हूं…., प्रयागराज के बगीशा पांडेय व बनारस के हरिप्रिया पांडेय द्वारा प्रस्तुत भजन… पर श्रद्धालु भक्त गोते लगाते रहे।

भव्य गाजर के होगा समापन आज
दो दिवसीय हनुमान जयंती के दूसरे दिन भी स्थानीय मंडलो, कलाकारो के द्वारा भजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं भजन गायक में राकेश सिंह राजपूत, नवीन पांड्या, गिरिडीह के धीरज पांडेय के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद भव्य गाजर के साथ समापन किया जाएगा, उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Related Posts

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June
झारखंड

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026
BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap
झारखंड

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.
झारखंड

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Next Post

महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की प्रयास की

सेक्रेड हार्ट स्कूल में एसएमसी व पीटीए की बैठक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra