जयनगर (कोडरमा)। महागठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में घर-घर चलो जनसंपर्क अभियान चलाकर क्रम संख्या 7 झंडे में तीन तारा पर बटन दबाकर विजय बनाने का अपील की गयी। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के जन् मुद्दों की आवाज संसद में सुनाई पड़ेगी और वह आवाज जमीन पर भी लागू होगी, इस बार ऐसे सांसद को चुने जो जनता के सवालों पर आपसे कंधे से कंधा मिलाकर चले।
कोडरमा के विकास की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी को विजय बनाने का लोगों से अपील किया गया। जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है और जोरदार समर्थन भी मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान जयनगर पश्चिमी पंचायत के इरगोबाद, सांथ, रूपायडीह, पंचायत के रूपायडीह, पातीसालय, मधवाटांड़, बाघमारा, नंदोडीह, मकतपुर सहित कई गांवों में चलाया गया।
जनसंपर्क अभियान में मिशुवाउदिन, मुंना यादव, असगर अंसारी, चव चांद अख्तर, गोविंद बिहारी, लक्ष्मण राणा, मुन्ना सिंह, प्रकाश राम, हकीम खान, इस्लाम अंसारी, सुरेंद्र राम, श्रीकांत ठाकुर सहित को लोग उपस्थित थे।