KhabarMantra: धनबाद के पुटकी क्षेत्र के दो होनहार भाई-बहन, शीतल कुमारी और प्रेम कुमार वर्मा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है. शीतल ने 12वीं विज्ञान संकाय में 94% अंक हासिल किए, जबकि प्रेम ने 10वीं में 91% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की.
साधारण परिवार से आने वाले इन दोनों विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से पढ़ाई की. उनके पिता पप्पू कुमार वर्मा इलेक्ट्रिशियन हैं और मां रीना देवी गृहिणी हैं. परिवार के सहयोग और उनके खुद के समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

शीतल का सपना है कि वह मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाए, जबकि प्रेम भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है. उनके इस सफलता के पल में घर और स्कूल में खुशी का माहौल है. विद्यालय के शिक्षकों और प्राचार्य ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.












