Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: 7 स्कूलों में सभी छात्र फेल, 61 प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई!

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 61 सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहद खराब रहा है। इनमें से 7 स्कूलों में सभी छात्र फेल हो गए, जबकि 54 स्कूलों में पास प्रतिशत 50% से कम रहा।

June 7, 2025
in झारखंड
A A
Question on Jharkhand education system: All students failed in 7 schools, action taken against 61 headmasters!

Question on Jharkhand education system: All students failed in 7 schools, action taken against 61 headmasters!

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:  झारखंड की मैट्रिक परीक्षा 2024 के नतीजों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 61 सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहद खराब रहा है। इनमें से 7 स्कूलों में सभी छात्र फेल हो गए, जबकि 54 स्कूलों में पास प्रतिशत 50% से कम रहा।

इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को हटाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सभी 61 स्कूलों में स्थलीय जांच कर 19 जून तक रिपोर्ट ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश जारी किया गया है।

जिन स्कूलों में सभी छात्र फेल हुए

Related Post

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026

इन सात स्कूलों में परिणाम शून्य रहा, यानी कोई भी छात्र पास नहीं हुआ:

  1. मॉडल स्कूल, पालकोट, गुमला
  2. उत्क्रमित हाई स्कूल काजलदाहा शिकारीपाड़ा, दुमका
  3. आर मित्रा हाई स्कूल, देवघर
  4. मिथिला हाई स्कूल, सोनारी, पूर्वी सिंहभूम
  5. गवर्नमेंट हाई स्कूल, बिरसानगर, पूर्वी सिंहभूम
  6. माइकल जॉन गर्ल्स हाई स्कूल, गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम
  7. उत्क्रमित हाई स्कूल, सोनगड़ा, पश्चिमी सिंहभूम

50% से कम रिजल्ट वाले जिलों की सूची

जिन जिलों में 50% से कम छात्र पास हुए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • रांची – 6 स्कूल
  • गुमला – 6 स्कूल
  • पश्चिमी सिंहभूम – 15 स्कूल (सबसे अधिक)
  • सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, दुमका, देवघर, सरायकेला, गोड्डा

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह के सख्त निर्देश

  • खराब प्रदर्शन वाले प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगने,
  • तत्काल स्थानांतरण,
  • और अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश।

“जहां शिक्षक पर्याप्त हैं, वहां छात्रों का फेल या थर्ड डिविजन में पास होना शिक्षकों की कार्यशैली और गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है” — उमाशंकर सिंह, शिक्षा सचिव

जहां सफलता मिली – 51 स्कूलों में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास

दूसरी ओर, राज्य में 51 ऐसे स्कूल हैं जहां सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। इनमें 24 स्कूलों का पिछले साल भी 100% रिजल्ट रहा था। इस साल कुल 777 स्कूलों का परिणाम 100% रहा है। ऐसे उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

स्थलीय जांच और सुधार की प्रक्रिया

शिक्षा विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO), शिक्षा अधीक्षकों और एडीपीओ को इन 61 स्कूलों में जांच कर 19 जून तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों को अंतिम चेतावनी देने को भी कहा गया है।

जिले जहां परिणाम में सबसे ज्यादा गिरावट

इस बार राज्य का औसत रिजल्ट भले ही 1.3% बढ़ा हो, लेकिन 10 जिले ऐसे हैं जहां औसत से भी कम परिणाम आया। इनमें शामिल हैं:

  • रांची, खूंटी, गुमला, गढ़वा, रामगढ़, लोहरदगा,
  • पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां

राज्य के सरकारी स्कूलों में यह नतीजे कहीं न कहीं शिक्षा व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की मांग कर रहे हैं। जहां शिक्षक मौजूद हों, संसाधन हों, फिर भी बच्चे नाकाम हों — यह सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि व्यवस्था पर लगते गहरे सवाल हैं। शिक्षा विभाग ने अब उन स्कूलों और शिक्षकों पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है, जो छात्रों को सफलता की राह दिखाने में विफल रहे हैं।

 

 

Related Posts

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता
झारखंड

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क
झारखंड

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Next Post
deepika padukone, etli kumar , allu arjun

स्पिरिट मूवी से बाहर होने के बाद फिर स्पिरिट के डायरेक्टर के साथ काम करती नज़र आएँगी दीपिका, जानिए विवाद का कारण

Bakrid 2025: Eid-ul-Azha celebrated with peace and brotherhood from Sindri to Kumardhubi

बकरीद 2025: सिंदरी से कुमारधुबी तक अमन-शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra