Raja Raghuwanshi Murder Case : एक अरेंज मैरिज, एक रोमांटिक हनीमून और फिर एक दिल दहला देने वाला मर्डर! इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को धूमधाम से हुई थी। लेकिन 12 दिन बाद मेघालय की पहाड़ियों से राजा की लाश मिली और सोनम गायब थी। इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच में सामने आई साजिश किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। जानिए इस सनसनीखेज मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन:
11 मई 2025
- इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की अरेंज मैरिज हुई।
20 मई 2025
- कपल हनीमून के लिए इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे।
- कामाख्या मंदिर दर्शन के बाद शिलांग रवाना हुए।
22 मई 2025
- शिलांग के मावलखियाट गांव के होमस्टे में रुके।
- स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।
- लिविंग रूट ब्रिज और डबल डेकर ब्रिज का किया भ्रमण।
23 मई 2025
- सोनम ने आखिरी बार अपनी सास से फोन पर बात की।
- उसी दिन दोनों के मोबाइल बंद हो गए।
- सोहरिम इलाके में लावारिस स्कूटी मिली।
24 मई 2025
- इंदौर से राजा का भाई विपिन शिलांग पहुंचा।
- पुलिस में गुमशुदगी दर्ज, सर्च ऑपरेशन शुरू।
25 मई 2025
- गृहमंत्री अमित शाह और मेघालय सीएम को जानकारी।
- SDRF और NDRF की टीमें सर्चिंग में जुटीं।
27 मई 2025
- स्कूटी एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिली।
- आसपास से दो बैग और कुछ सुराग बरामद हुए।
28 मई 2025
- इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मेघालय डीजीपी से की मुलाकात।
- हाई लेवल मीटिंग और सर्चिंग तेज।
29–31 मई 2025
- भारी बारिश के कारण ऑपरेशन में बाधा।
2 जून 2025
- राजा रघुवंशी की लाश वीसावडोंग झरने के पास 100 फीट गहरी खाई में मिली।
- टैटू, स्मार्टवॉच और महिला की सफेद शर्ट बरामद।
- पास में पेड़ काटने वाला धारदार हथियार मिला।
3 जून 2025
- पोस्टमार्टम में पुष्टि: राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई।
- SP विवेक सिम ने हत्या की पुष्टि की।
7 जून 2025
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CBI जांच की सिफारिश की।
- होटल सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
8 जून 2025
- एक गाइड ने खुलासा किया: राजा-सोनम के साथ तीन और लोग थे।
9 जून 2025
- सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ढाबे पर जाकर किया सरेंडर।
- ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस ने लिया कस्टडी में।
यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी, जिसमें सुपारी किलर और साजिशकर्ता तक शामिल रहे। राजा रघुवंशी की हत्या ने देशभर को झकझोर दिया है। अब सभी की निगाहें CBI जांच और आने वाले खुलासों पर टिकी हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








